फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सम्मेलन में सुनी पीएसी कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
30द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के 30वीं वाहिनी पीएसी के सभागार में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते सेनानायक स - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक/सेनानायक ने 30वीं वाहिनी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को पीएसी में सैनिक सम्मेलन किया। इसके बाद कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक एवं सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा ने 30वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर वाहिनी पहुंच कर सलामी ली। सैनिक सम्मेलन के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देेश दिए।
विज्ञापन

सभी कंपनी कमांडरों से उनकी कंपनी के व्यवस्थापन एवं उनकी कंपनी की कुशलता के बारे में जानकारी की। पीएसी कर्मचारियों को कल्याण कार्य के अंतर्गत वाहिनी के समस्त दलों को जरूरत के मुताबिक आवश्यक सामग्री जैसे फाइबर कुर्सी, फोल्डिंग मेज, इमरजेंसी लाइट, स्टैडिंग फैन वितरित किया।
गुरुवार को सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी रामसुमिरन व मुख्य आरक्षी योगेन्द्र को सेनानायक ने फूल-माला पहनाकर, उपहार व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेनानायक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, दलनायकों एवम् प्रभारी दलनायकों की मीटिंग कर आने वाले त्योहारों एवं चुनावों के संबंध में अपनी तैयारियों को अभी से पूरा करने एवं कोविड-19 से अपने कर्मचारियों को बचाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेनानायक ने परेड ग्राउंड पर प्रशिक्षु शिविर/दर्शकदीर्घा के लिए निर्मित टिनशेड का उद्घाटन किया। सम्मेलन में उपसेनानायक उमेश कुमार यादव, शिविरपाल रामबली यादव, सूबेदार सैन्य सहायक रामलखन यादव एवं समस्त दलों के दलनायक, प्रभारी दलनायक के साथ समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें