फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 करोड़ की लागत से मैजापुर चीनी मिल बनाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ स्थित मैजापुर चीनी मिल बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए 10 मेगावाट की क्षमता वाला पावर प्लांट बनकर तैयार हो गया है। जो पेराई सत्र 2021- 22 में शुरू हो जाएगा। प्लांट शुरू होने से चीनी मिल खुद की बिजली आपूर्ति तो कर ही लेगी साथ सरकार को बिजली बेच सकेगी। आसपास के दर्जनों गांव चीनी मिल की बिजली से रोशन होंगे। मैजापुर चीनी मिल के जनरल मैनेजर हरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मैजापुर चीनी मिल ने 35 करोड़ की लागत से जो पावर प्लांट तैयार किया है उससे 10 मेगावाट बिजली बनेगी। जो कि मिल में होने वाली बिजली की खपत से अधिक है। मिल बची बिजली सरकार को बेचेगी, जिससे आसपास के गांव रोशन होंगे।
विज्ञापन

गन्ने के बगास से पैदा होगी बिजली
यूनिट हेड संदीप अग्रवाल ने बताया कि चीनी मिल में पावर की बहुत अधिक खपत होती है जो कि मिलों को सरकार से खरीदनी पड़ती है। लेकिन अब मैजापुर चीनी मिल जिसकी शुरुआत सन 1997 में हुई थी। अपनी स्थापना के 24 सालों बाद मिल ने खुद की बिजली बनाने के लिए पावर प्लांट लगाया है। गन्ने की पेराई के बाद बचे हुए बगास या खोई को सुखाने के बाद इसे जलाकर बायलर में भाप बनाई जाती है जिससे टरबाइन घूमती है और बिजली का उत्पादन होता है।
इन गांवों को मिलेगी बिजली
मैजापुर मिल के इस प्लांट से मिल को तो बिजली मिलेगी ही इसके साथ-साथ मिल बिजली सरकार को बेचेगी उससे आसपास के सिंहपुर, हलधरमऊ, हाता, बिकरवा, त्रिभुवनपुरवा, मोहम्मदपुर, लालपुर अवसानपुरवा, सुबेदारपुरवा, अहिरणपुरवा व निश्चलपुरवा आदि गांवों को बिजली मिलेगी। विकरवा के समाजसेवी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि मैजापुर शुगर मिल ने बिजली बनाने का काम शुरू किया है जो क्षेत्र के गौरव की बात है, बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें