फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में नदारद रहे राजस्व निरीक्षक समेत सात लेखपाल, काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की चारों तहसीलों में किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो एक राजस्व निरीक्षक व सात लेखपाल नदारद मिले। डीएम ने नदारद कर्मचारियों को वेतन काटने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जन शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने पहुंचते ही उपस्थित रजिस्टर चेक किया तो सात लेखपाल रमेश सिंह, निरंकार प्रसाद, राजकुमारी, दीपा सैनी, काश्तकार यादव, जौहर मोहम्मद, प्रशांत विक्रम सिंह तथा एक राजस्व निरीक्षक नदीम खान गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
जनसुनवाई के दौरान कामता प्रसाद निवासी ग्राम बिछुड़ी ने बताया कि वह दाखिल खारिज के लिए विगत दो वर्षों से तहसील के चक्कर लगा रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल आवेदक का दाखिल खारिज कराकर उसे स्वयं अपने हाथों से खतौनी की पक्की नकल दी।
विज्ञापन

जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में ही विभागवार लम्बित शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से शिकायत लम्बित होने का कारण पूछा, कुल नौ शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित पाई गईं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाय तथा प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।
फेसबुक पर टीचर ने बताया कि अजगर निकला, डीएम ने भेजी टीम
संपूर्ण समाधान दिवस में ब्लॉक वजीरगंज डल्लापुर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक उदयभान वर्मा ने फेसबुक पर अपडेट किया कि विद्यालय में अजगर निकला हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने डीएफओ को निर्देश दिए कि तत्काल वन विभाग की टीम भेजकर अजगर को पकड़वाए।
डीएफओ द्वारा तत्काल टीम भेजकर अजगर को पकड़वाया गया। इसी प्रकार ननकी निवासिनी ओरीपुरवा भटपी तथा शमशुन्निशा ने बताया कि वह राशन कार्ड के लिए विगत काफी दिनों से परेशान है, इस पर डीएम ने वहीं पर उपस्थित डीएसओ को आदेशित किया कि फरियादी को तत्काल राशन कार्ड जारी किया जाय। डीएम के आदेश पर डीएसओ द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में ही दोनों फरियादियों को राशन कार्ड दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें