फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर जेल जाएंगे अफसर

Thu, 28 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
वार्ता करते मंत्री शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी नालों में आए उफान से जिले में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है। बाढ़ में जन-धन हानि रोकने के लिए अधिकारी बचाव व राहत कार्य में तेजी लाएं। बाढ़ में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
यह बातें उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थानीय पुलिस लाइंस में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं।

पुलिस लाइंस में बैठक के दौरान डीएम प्रीति शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को बताया कि जिले के 140 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 25 गांव पानी से घिरे हुए हैं। पानी से घिरे गांवों में नाव की व्यवस्था की गई है। बाढ़ राहत कैंपों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ पर नजर रखने तथा सतर्क रहने का निर्देश दिया। बाढ़ कैंपों में पीड़ितों को पहुंचाने तथा वहां खाने-पीने, रहने व दवा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी।

कोड़री घाट पुल के गाइड बांध व चंदापुर तटबंध की मरम्मत के संबंध में सिंचाई मंत्री ने कहा कि डीएम के निर्देशन में संबंधित विभागों के अधिकारी परियोजना तैयार करके प्रस्तुत करें, सरकार द्वारा पर्याप्त बजट मुहैया कराया जाएगा। 

गुरुवार को पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता करते हुए सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन करने के लिए सपा द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशी को ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जिले की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने अथवा नई सड़कों के निर्माण के लिए यहां से जो भी प्रस्ताव भेजा गया था, उन्हें मंजूर करके बजट आवंटित कर दिया गया है। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह एवं बसपा  के बीच विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता टूट गया है। राखी बांधने वाले तथा राखी बंधवाने वाली पार्टियां एक दूसरे को अपशब्द कह रही हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें