फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा छोड़ने के कारण की छानबीन करेंगे अफसर-शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में लगातार विद्यार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। सोमवार को भी दो पालियों में मिलाकर कुल 6124 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। लगातार परीक्षा छोड़ने से माध्यमिक शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब विभाग के अधिकारी व शिक्षक परीक्षार्थियों से संपर्क करके पता करेंगे कि आखिर वे परीक्षा किन कारणों से छोड़ रहे हैं। डीआईओएस राकेश कुमार कहते हैं कि इस बार परीक्षार्थी किसी अन्य बोर्ड में आवेदन नहीं कर सकते थे। फिर भी परीक्षा छोड़ने के बारे में विभाग जानकारी करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।
विज्ञापन

जिले के 143 केंद्रों पर सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला, रंजनकला व इंटर के भूगोल की परीक्षा थी। चित्रकला में 42980 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 38247 ने परीक्षा दी, 4733 ने परीक्षा छोड़ दी है। इसके अलावा रंजन कला में दो परीक्षार्थी थे जिनमें से एक ने परीक्षा दी है। वहीं इंटर के भूगोल में 7888 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6877 ने परीक्षा दी है, 1011 ने परीक्षा छोड़ी है।
इसके अलावा दूसरी पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर व इंटर के वाणिज्य की परीक्षा थी। इसमें हाईस्कूल के कंप्यूटर में दो सौ छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 23 ने परीक्षा छोड़ दी है। इंटर के वाणिज्य में 5553 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 357 ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में एक साथ 6124 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

इसके पहले भी करीब पांच हजार छात्र परीक्षा छोड़ चुके हैं। ऐसे में विभाग के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर परीक्षार्थी परीक्षा किन कारणों से छोड़ रहे हैं। अब विभाग इसके लिए जानकारी करेगा और परीक्षार्थियों को प्रेरित करेगा जिससे आने वाले सालों में परीक्षा छोड़ने की परंपरा पर अंकुश लगे।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल देने के भी निर्देश दिए गए हैं। नकल पर निगरानी करने के लिए किसी तरह से डराया नहीं जा रहा बल्कि तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। पहले जूता-मोजा कुछ केंद्रों पर उतरवाए गए थे। अब रोक लगा दिया गया है, परीक्षार्थियों को शुभकामना देने की पहल करने को कहा गया है जिससे अच्छा माहौल बने। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को अनावश्यक परेशान न करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी परीक्षा छोड़ने पर विभाग सतर्क हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें