फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 314 भवनों के मालिकों को नोटिस भेजकर मांगे अभिलेख

Wed, 20 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले भवन मालिकों से नए दरों पर कर वसूली की प्रकिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में 314 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर भवनों के प्रमाणित अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में करीब 21000 भवन हैं। प्रथम चरण में इनमें से 314 भवनों के मालिकों को नोटिस भेजकर उनके भवनों के अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति मांगी गई है। भवन मालिकों को स्वकर निर्धारण प्रपत्र भी भरकर देना होगा। इसके लिए सात दिनों का समय दिया गया है। इस बीच अभिलेख व स्वकर निर्धारण प्रपत्र भरकर न देने वाले भवनों पर पालिका प्रशासन अनुमानित व वाह्य आधार पर कर का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन



ये देने होंगे साक्ष्य
भवन मालिक का नाम, स्वामित्व संबंधी साक्ष्य, कुल भूमि का क्षेत्रफल, कुल निर्मित क्षेत्रफल (तल के अनुसार), स्वीकृत मानचित्र,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें