फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल को नोटिस

Tue, 03 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बजाज चीनी मिल कुंदुरखी द्वारा निर्धारित समय में  गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर मंगलवार को कुंदुरखी चीनी मिल को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक डीएम के निर्देशानुसार भुगतान न करने एवं गन्ना मूल्य बकाया होने पर तत्काल चीनी की बिक्री से प्राप्त राशि के भुगतान के लिए निर्देश दिया है। साथ ही चीनी बिक्री से प्राप्त 85 प्रतिशत राशि को तत्काल भुगतान करने का नोटिस जारी किया है। ऐसा न करने की स्थिति में चीनी मिल अध्याशी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति एवं खरीद विनियमन अधिनियम 1953 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की है।

उन्होंने बताया कि बजाज चीनी मिल द्वारा कुल 316574 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। उत्पादन के सापेक्ष 59248 क्विंटल चीनी की बिक्री हुई। बिक्री की गई चीनी से कुल 2096.75 लाख रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशानुसार प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत राशि 1782.24 लाख रुपये जो कि किसानों को तत्काल भुगतान किया जाना था। जिसके सापेक्ष मिल द्वारा मात्र 1399.37 लाख रुपये का ही भुगतान हुआ। जबकि 382.87 लाख रुपये का भुगतान अभी भी किया जाना शेष है। डीएम ने कहा है कि किसी भी स्थिति में गन्ना किसानों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें