फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवागत डीएम प्रियंका ने संभाला कार्यभार

Thu, 31 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवागत डीएम प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार शाम कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। डीएम ने सीडीओ अंकिता जैन, एडीएम आलोक कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। नवागत डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। विकास योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नेहा शर्मा को दी गई विदाई
डीएम आवास पर बुधवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में स्थानांतरित डीएम नेहा शर्मा को विदाई दी गई। प्रशासनिक अफसरों, विभिन्न दलों के नेताओं के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नेहा शर्मा को सम्मानित किया। उनके कार्यकाल की सराहना भी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें