फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दौड़ में मुनीता व नथुनी प्रसाद अव्वल

Mon, 19 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कबड्डी खेलतीं छात्राएं। स्रोत: विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय 50वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल भावना व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 शिक्षा क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने ट्रैक व मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में मुजेहना की मुनीता ने पहला स्थान हासिल किया। बेलसर की नंदिनी दूसरे और हलधरमऊ की गीता तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में रुपईडीह के नथुनी प्रसाद ने प्रथम, झंझरी के आशु पाल ने द्वितीय और मुजेहना के मनीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम खेलों में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कबड्डी बालिका वर्ग (प्राथमिक स्तर) में नवाबगंज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुजेहना की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग (प्राथमिक स्तर) में मनकापुर की टीम ने प्रथम और तरबगंज की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि ग्रामीण अंचल के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उन्हें आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गणेश गुप्ता, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें