गोंडा के विशभनोहरपुर स्थित स्पोर्ट स्टेडियम में मेधावियों को सम्मानित करते सांसद बृजभूषण शरण स?
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। लोकसभा कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को विकासखंड नवाबगंज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। विशनोहरपुर स्थित इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रामसभा विश्नोहरपुर, रघुनाथपुर, चौखड़िया के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2019 यूपी बोर्ड के प्रथम श्रेणी मेधावियों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस समारोह में वरिष्ठ नागरिकों का भी अभिनन्दन सांसद ने माला व अंगवस्त्र देकर किया।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गांव रघुनाथपुर, चौखड़िया व विश्वनोहरपुर के छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि सिंह ने छात्र छात्राओं के साथ जनसंवाद कर शिक्षा, स्वस्थ जीवन, साफ-सफाई, दैनिक दिनचर्या, रख रखाव, साक्षर, स्वस्थ, स्वच्छ, हरित देवीपाटन मंडल का नारा दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र दिया गया। पुरस्कार में साइकिल व नगद व वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय मिश्रा ने किया।