फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने महिलाओं को दिया बीमा सुरक्षा का उपहार

Mon, 31 Aug 2015 12:12 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र की उन्नति के साथ-साथ देश के नागरिकों का जीवन सुरक्षित करना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एकमात्र लक्ष्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री ने  तरह-तरह की बीमा योजनाएं शुरु की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी लोग बीमा योजनाओं को स्वयं अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ये बातें श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने रविवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा तुलसीपार्क में  महिलाओं के लिए आयोजित बीमा सुरक्षा उपहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

कार्यक्रम में श्रावस्ती सांसद ने सैकड़ों दलित एवं पिछड़े वर्ग की गरीब महिलाओं का बीमा सुरक्षा योजना का फॉर्म भराया। इस दौरान सभी महिलाओं ने सांसद को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन अजय कृष्ण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वर्णलता श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश नाथ शुक्ल, सभासद राकेश शर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, संजय शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें