फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने आठ की बचाई जान

Fri, 26 Jun 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार।
विज्ञापन
टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद-कोल्हमपुर मार्ग पर शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से कार में सवार आठ लोगों की जान बच गई। सभी यात्री समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिसके कुछ ही मिनट बाद कार धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इटियाथोक थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर मौहरिया निवासी साहिद अली परिवार के साथ अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे थे। काजीपुर गांव के पास पहुंचते ही कार से जलने जैसी तेज गंध आने लगी। खतरे का अंदेशा होने पर चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों के उतरते ही कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर कोल्हमपुर चौकी प्रभारी उमेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन सड़क के दोनों ओर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया, जिससे करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह कार में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें