फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां की मौत, बेटा-बहू घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसदा गांव के पास रविवार को सुबह मां और पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे युवक को बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेलसर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय मां की रास्ते में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटा व बहू को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के सराय खास गांव का रहने वाला रामजन्म अपनी मां गिरदेई (75), पत्नी ममता (35) को बाइक से लेकर तरबगंज थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।

जब वह नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसदा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाते समय गिरदेई की रास्ते में मौत हो गई। जबकि ममता व रामजन्म को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें