फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, माह रमजान शुरू

Mon, 06 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक साल से जिस मुकद्दस माह रमजान का इंतजार था, वह घड़ी आ चुकी है। लोगों में रमजान के रोजे को लेकर खुशी है। सोमवार को रमजान का चांद दिखाई पड़ने के बाद से ही माहे मुकद्दस रमजान की आमद हो चुकी है। सोमवार की शाम को ही घरों व मस्जिदों में इबादत के इंतजाम कर लिए गए।
विज्ञापन


रात में सहरी व शाम को रोजा इफ्तार की भी तैयारी में लोग डूबे रहे। वहीं अल्लाह की ओर से सबसे बरकत व अफजल माने जाने वाले रमजान माह की आमद से लोग अपने खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। आज के इस सूचना क्रांति के दौर में फेसबुक, वॉट्सएप जैसी साइट पर अलग तरीके से तरह तरह फोटोग्राफ्स के साथ मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है।

रमजान के मैसेज से अलग-अलग साइट मुबारकबाद के मैसेज से पटे पड़े हैं। हर कोई अपने दोस्त अहबाब व रिश्तेदारों को रमजान माह की मुबारकबाद देने में विजी रहे। मस्जिदों में तरावीह नमाज को लेकर दिन भर तैयारी होती रही। वहीं, रमजान के  रोजे मंगलवार से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बाजार में लोगों ने रमजान में सहरी व इफ्तार में खाने पीने की चीजों की जमकर खरीदारी की। सहरी व इफ्तार के लिए खाने पीने के  वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां खरीदारों की भीड़ रही है।

पंसारी की दुकानों पर बेसन, चने, मटर, घी, तेल, मसाले व मेवे आदि की लोगों ने खूब खरीदारी की। कई तरह के नमकीन व पापड़ की धूम है। इसके अलावा बेकरी की दुकानों पर तरह तरह के बिस्किट की भी खूब बिक्री हुई। खास कर सबसे ज्यादा खरीदारी खजूर व फलों की हुई। 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की खजूर उपलब्ध है। 

रमजान के रोजे हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज करार दिया गया है। इस माह के बरकत का आलम यह है कि एक नेकी करने वाले इंसान को 70 गुना सवाब मिलता है। यानी रोजेदार के हिस्से में एक नेक काम करने के बदले में अल्लाह उसके नाम-ए-आमाल में 70 गुना नेकियां लिख देता है।

ईदगाह के मदरसा फुरकानिया के मुफ्ती इब्राहीम का कहना है कि रोजेदारों के लिए अल्लाह की तरफ से तमाम बुराइयों से दूर रहकर इबादत, मदद व नेकियां करने की हिदायत दी गई है। उन्हों ने बताया कि रमजान रहमतों का महीना है। इस माह में लोगों के कारोबार व नेक काम में बरकत होती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें