फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 370 हटाकर मोदी ने किया ऐताहासिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के टाउन हाल में मंगलवार को विधानसभा सदर के प्रबुद्घ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी रहे। राष्ट्रीय मंत्री व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश हित सरवोपरि है, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने परमिट व्यवस्था के खिलाफ सबसे पहले कश्मीर की परमिट व्यवस्था के खिलाफ एक नारा दिया कि एक देश में दो निशान दो विधान नहीं चलेगा। आगे चलकर प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को खत्म करने का काम किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरकिशोर ने कहा कि योगी सरकार में प्रत्येक गांव को लगातार 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। विधायक गोंडा प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि हम प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन करते है और पार्टियां तो जाति की राजनीति करती है।
हम आप सभी प्रबुद्ध जनों के सहयोग से एक मजबूत गोंडा बनाना चाहते है। कार्यक्रम का संयोजन बाबा रंजीत दास व संचालन दीपक गुप्ता ने किया। आयाम के प्रमुख राकेश तिवारी रहे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों में डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, केके श्रीवास्तव, बसन्त शुक्ल के साथ ही पार्टी से प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ रंजन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, राजाबाबू गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, संदीप पांडेय, राजेश राय चंदानी, अनुपम मिश्र, दीपक अग्रवाल, सोनी सिंह, रणजीत श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, शिवा यादव, सिद्धार्थ मिश्र, संजीव सिंह, शेखर सिंह, अखिल तिवारी, अनुभव शुक्ल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें