गोंडा। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के ग्राम मलौली में मंगलवार को सपा की विजय चौपाल आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रामानंद सिंह व संचालन हेमंत सिंह ने किया। चौपाल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। यह कहते कुछ और करते कुछ और हैं। मोदी जी अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश की सभी सरकारी संस्थाओं को बेचने पर तुले हैं। यह एक एक करके देश की संपूर्ण व्यवस्था पर वार करते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा सपा शासनकाल में विधानसभा क्षेत्र में 26 पुल का निर्माण कराया गया, पॉलीटेक्निक, मत्स्य शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, आश्रम पद्धति इंटर कालेज, पावर हाउस, विद्युत उपकेंद्र आदि का निर्माण कराया गया।
पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर आवागमन सुगम बनाने का काम हुआ। इस बार भी अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। बचे हुये गांवों को में सड़क से जोड़ने, विद्युत व्यवस्था व स्कूल सहित अन्य विकास कार्यों पर काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि परसपुर में बाईपास का निर्माण, फोरलेन मार्ग, सरयू पुल, जहांगीरवा व कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज मूर्तिहन घाट, मनिहारी घाट में पुल का निर्माण, युवाओं को रोजगार देने के लिये बड़ा उद्योग स्थापित कराया जायेगा। साथ ही बन्द पड़ी सभी परियोजनाओं को संचालित किया जायेगा।
कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश पताप सिंह, दिनेश मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, आजाद सिंह, राहुल सिंह, अमरनाथ यादव, दीपक कुमार पाठक, दिनेश सिंह, बब्लू यादव, धूम सिंह, विशाल मिश्रा, लंबरदार मिश्रा, आशु सिंह, चंद्रेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।