फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के नामांकन वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में तीन प्रत्याशियों के नामांकन वैध मिले हैं। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। इसमें सपा प्रत्याशी भानु त्रिपाठी के साथ ही भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह व सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव के पर्चे वैध मिले हैं। एक निर्दल उम्मीदवार के नामांकन को निरस्त किया गया है। जिला अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने वैध नामांकनों की सूची जारी कर दी है। साथ ही प्रशासन की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है। जिससे कहीं कोई विवाद की स्थिति न होने पाए। अब नाम वापसी के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में विधान परिषद सदस्य गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरे होने की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार तक प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। माना जा रहा है कि अभी तक जिन तीन दावेदारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, उनमें सपा से दो दावेदार हैं। इसमें सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी हैं तो सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन कर रखा है। ऐसे में दोनों में एक का नामांकन वापस होना है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष नाम वापस ले सकते हैं। सपा और भाजपा के बीच सीधा संघर्ष होगा।
सपा जिलाध्यक्ष का नामांकन एहतियातन किया जाना बताया जा रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशी के अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी डॉ. भानु और सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नामांकन पर आपत्ति जताई थी। उनकी ओर से दोनों के नामांकन में नियमों के विपरीत सूचना देने का आरोप था। मांग किया कि नामांकन निरस्त किया जाए। निर्वाचन अधिकारी ने आपत्तियों को निस्तारित कर दिया। दोनों के नामांकन को वैध करार दे दिया। इससे अब तीन प्रत्याशी शेष बचे हैं। ऐसे में नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें