फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने हाथ मिलवाकर शुरू कराया गेम, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय में के खेल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री पल्टूराम नें महिला पहलवानों को हाथ मिलवाकर खेल की शुरूआत कराई। दिन भर चले नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की कुश्ती का रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

रमापति शास्त्री व पल्टू राम ने कहा कि खेल एक प्रतिस्पर्धा है। इसमें खिलाड़ियों को एक मंच मिलता है जो अपने आप को निखारने का बेहतर विकल्प है। दोनों मंत्रियों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की जमकर तारीफ की।
इसके बाद मेडल सेरेमनी इुई जिसमें कराई। इसमें सरिता मोर, गीता फोगाट, पूजा डांडिया तथा बागेश्वरी ने अपने पदकों के साथ भाग लिया। इसके पहले दोनों मत्रियों ने बजरंग पूनिया, गीता फोगाट, दिव्या काकरान सहित कई खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आज के खेल में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करन भूषण शरण सिंह, ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्र, बेलसर के ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू, परसपुर के प्रमुख अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
टाटा मोटर्स के स्पांसरशिप में चल रहे खेल में शुक्रवार को एक और कंपनी का नाम जुड़ गया। जिंदल ग्रुप की ओर से आए अधिकारी गजेंद्र ने संघ को हर साल तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की और मौके पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके लिए सांसद ने आभार व्यक्त किया और खेल में बढ़ते सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें