फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की सिरकटी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-लखनऊ रेलखंड के कठोला रेलवे स्टेेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक की सिरकटी लाश पड़ी मिली है। युवक का शव डाउन ट्रैक के बीचों-बीच पड़ा था। उसके पास से 50 रुपये नकदी पाई गई है। सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के पास से न तो कोई रेल टिकट मिला है, और न ही कोई अन्य कागजात।
विज्ञापन

युवक के आत्महत्या करने की संभावना पर पुलिस पड़ताल कर रही है। हालांकि युवक के पैंट शर्ट पर कोई टैग लगा नहीं मिला है। पुलिस के लिए युवक की शिनाख्त करा पाना मुश्किल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज पाठक ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। उसकी फोटो व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई है। जिससे उसकी पहचान कराई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें