फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। जिले में यूरिया खाद न मिलने की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में उप्र राज्यपाल को संबोधित एक मांगपत्र उप जिलाधिकारी मनकापुर को सौंपा। दिये गए मांगपत्र में किसानों के लिए यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गयी है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा की जनपद की समितियों पर यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को खाद के लिये समितियों पर चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्राइवेट दुकानदार यूरिया खाद की कमी को देखते हुए किसानों से मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शहजाद अली, तहसील अध्यक्ष शिव कुमार चौधरी, निरंजन वर्मा, मोहम्मद तौफीक, रहमत खान, रोहित, संदीप, दीपक वर्मा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें