फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र ने रोजगार सेवक को पीटा, तीन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। प्रधान के बेटे ने ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक को पीट दिया। घटना पर रोजगार सेवक संघ ने आक्रोश जताया है। पीड़ित रोजगार सेवक ने प्रधान पुत्र समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रोजगार सेवक रविन्द्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह ब्लॉक मुख्यालय गया था। दोपहर में ग्राम प्रधान के पुत्र मनीष पाठक तथा दो अज्ञात साथियों संग आए और ग्राम पंचायत अधिकारी शेषमणि पटेल की मौजूदगी में जातिसूचक गाली देते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना से रोजगार सेवकों में आक्रोश है।
रोजगार सेवक संघ ने घटना की जानकारी बीडीओ हरिओम सिंह को दी तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रधान पुत्र व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें