फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों को स्वरोजगार मुहैया कराएं समूह

Fri, 27 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपूर्णानंद टाउन हाल में शुक्रवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर बेरोजगारी से लड़ने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


शहर मिशन प्रबंधन इकाई डूडा, सामुदायिक विकास समिति गोंडा व रूरल एजूकेशनल डेवलेपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन परियोजना अधिकारी वीएस शुक्ल ने किया।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार ही ऐसा माध्यम है, जिससे बेरोजगारी जैसी भयंकर समस्या से मुकाबला किया जा सकता है। समूहों को चाहिए कि वह अपने सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार मुहैया कराएं। सरकार इसके लिए तरह-तरह की सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन


इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को समूह गठन, प्रबंधन, वित्त पोषण के लिए जागरूक किया गया। शहर मिशन प्रबंधक अखिलेश सिंह ने सभी सदस्यों को वित्त पोषण सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध कराईं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें