फोटो- 17- गोंडा के एक रायल पैलेस में गरीब कल्याण सम्मेलन में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। गरीब कल्याण सम्मेलन में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने शिमला में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से रूबरू हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव देखा। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। लाभार्थियों से अधिकारियों ने संवाद किया।
आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं अधिकारियों को जो उत्तरदायित्व व लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसका अच्छे ढंग से निर्वहन अधिकरी करें। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का आभार जताया। कहा कि पात्र लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने आम जनता के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, रमाशंकर मिश्र, जिला पंचायत के सलाहकार महेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीएसओ सुरेंद्र यादव, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीपीओ मनोज कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार सिंह, डीपीआरओ रोहित भारती, डीसी मनरेगा संतकुमार आदि रहे।