गोंडा में गला घोंटकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मां ने कहा कि पड़ोसी गांव का युवक बेटी की शादी के बाद भी साथ रहने का दबाव बनाता था। उसी ने मेरी बेटी को मार डाला। बोलते-बोलते वह फफक पड़ीं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के गोंडा में मायके आई विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पड़ोसी गांव निवासी युवक पर हत्या करने का आरोप है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर टपरा की है। मूल रूप से मनकापुर थाना क्षेत्र के कुंजलपुर गांव निवासी पूजा कश्यप (21) बुधवार को अपने मायके मैनपुर डंड़वा गांव आई थी। बृहस्पतिवार को वह गांव में किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन, फिर वापस नहीं लौटी। देर रात तक तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
शुक्रवार सुबह पूजा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर रामापुर टपरा गांव निवासी चंद्रप्रताप सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। गले पर गहरे निशान थे। हाथों की चूड़ियां टूटी हुई थीं। पुलिस के अनुसार गला घोंटकर हत्या का मामला है। मृतका की मां ने रामापुर निवासी राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि राजकुमार, पूजा से बातचीत करता था। शादी के बाद भी उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।