फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 245 जोड़े

Wed, 19 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू ने रचाई शादी।
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 245 जोड़ों ने एक-साथ जीने की कसम खाईं। आयोजन में एक ओर मंत्रों की गूंज के साथ शगुन से कन्याओं के हाथ पीले हो रहे थे, तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ बेटियां निकाह कबूल कर रहीं थीं। अतिथियों ने वर-वधू को उपहार के साथ आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुधवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 551 परिवारों ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। 245 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें से 219 का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ जबकि 26 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। बताया कि गरीब बेटियों के विवाह के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चल रही है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित इस योजना के तहत पंजीकरण करने वाले जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया जाता है।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन व सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विवाह के लिए बनाए गए भव्य मंडप में बाकायदा वेदी सजाई गई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू का विवाह संपन्न कराया। वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीएम नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विभाग की तरफ से नव विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, हरीश दत्त तिवारी, अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें