फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों से मनरेगा का काम, रुकेगा भुगतान

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा में तरबगंज के सोनवरसा गांव में ट्रैक्टर से किया जा रहा मनरेगा का कार्य। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार देने के बजाए मशीनों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल होने पर बीडीओ ने कार्य को श्रमदान घोषित कर भुगतान रोकने के लिए संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवरसा में शुक्रवार को अमृत सरोवर के निर्माण में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कार्यवाही के लिए संस्तुति खंड विकास अधिकारी ने भेजी है। सरकार की मंशा है कि मनरेगा से श्रमिकों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ग्राम पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को कराया जा रहा है। मनरेगा योजना में मशीनों का प्रयोग वर्जित होने के बावजूद इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोनवरसा गांव में श्रमिकों की जगह ट्रैक्टर प्रयोग किये जाने के मामले में खंड विकास अधिकारी ने कार्यवाही की है। बीडीओ आकाश सिंह ने बताया कि डीसी मनरेगा की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कार्य के भुगतान की प्रक्रिया रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें