फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निजी मेडिकल कॉलेज की बीएएमएस की छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ मार्ग पर हारीपुर के पास से गिरफ्तार किया है। बलरामपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा का शव एक दिसंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि के बाद बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने नगर कोतवाली में आरोपी तहसीन रजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें कहा कि मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी तहसीन रजा उनकी बेटी को फोन करके अश्लील बातें करके प्रताड़ित करता था। परिजनों से बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी तहसीन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें