करनैलगंज। पारा गांव में बृहस्पतिवार देर रात प्रदीप तिवारी के घर के पास बने मड़हे में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़े और काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर यूपी 112 की टीम और भंभुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक मड़हे में रखा गेहूं बीज, खाद, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया। मड़हे में बंधे पांच मवेशी बुरी तरह झुलस चुके थे। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया। पशु चिकित्सक झुलसे मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। (संवाद)