फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर व सशक्त : एकता सिंह

Wed, 24 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सर्वांगपुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सि
विज्ञापन
कटरा बाजार। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के सर्वांगपुर गांव में मिशन शक्ति कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। यहां उन्हें परामर्श, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग मिलेगा। इस कक्ष की स्थापना में सहयोग के लिए उन्होंने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी की सराहना की। कार्यक्रम में सीओ (लाइन) शिल्पा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, संजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदु राणा, महिला थाने की प्रभारी अनीता यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को किया जागरूक
महिला कल्याण विभाग के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव व जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने बुधवार को सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें कार्यस्थल पर होने वाली समस्याओं से निजात व घरेलू हिंसा को लेकर जागरूक किया।
मिशन शक्ति केंद्रों का लिया जायजा
एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को कोतवाली नगर व देहात के मिशन शक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला हेल्प डेस्क कक्ष, परामर्श कक्ष, कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, रजिस्टर एवं डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली, पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुरक्षित महिला शौचालय, प्रतीक्षालय तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने एवं परामर्श की पर्याप्त व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं, कृष्णा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीओ आनंद राय व एंटी रोमियो टीम की प्रभारी पूजा वर्मा ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें