फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! पति दीवान हैं, नशे में करते पिटाई

Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही व एकता सिंह के सामने पीड़ित महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। किसी ने बताया कि उसके अपने ही दुश्मन बने हुए हैं, तो कोई पीड़िता पति की पिटाई से आहत होकर न्याय की फरियाद लगाने पहुंची। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपना परेशानी महिला आयोग की सदस्यों को सुनाई। सदस्यों ने पीड़िताओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शराब के नशे में पति करता है पिटाई

परसपुर की एक महिला ने आंखों में आंसू भरकर अपनी फरियाद सुनाई। कहा कि मैडम! हमारे पति लखनऊ के एक थाने में दीवान हैं। हम भी बीटीसी व यूपी टीईटी पास शिक्षित महिला है। आए दिन पति शराब के नशे में आकर मारपीट करते हैं। अप्रैल 2025 में पति ने मारपीट के बाद कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह चुपके से दो बच्चों के साथ मायके में आ कर रह रही है। महिला आयोग की सदस्य ने दीवान पति को आयोग में तलब करने व उसके खिलाफ जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।
दबंगों ने नाबालिग को किया अगवा
इटियाथोक के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि वह बीते मंगलवार की रात को एक शादी समारोह में गया था। प्रार्थी की नाबालिग बेटी छत पर सो रही थी। गांव के दबंगों ने उसको अगवा कर घर में रखे 20 हजार रुपये भी गायब कर दिए। गुहार लगाने पर दबंगों ने उसे जाति सूचक गाली देते हुए भगा दिया गया। थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

पति ने घर से निकाल दिया
सिविल लाइन मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि विवाह के बाद उनके पति का दूसरे से अवैध संबंध है। जिसकी जानकारी पूरे परिवार को है। इस कृत्य का विरोध करने पर पति मारपीट करता है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। बीते महीने दो अबोध बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही है।

कारागार, कस्तूरबा स्कूल व सीएचसी का किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्यों ने जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। यहां निरुद्ध महिलाओं के रहन-सहन एवं खानपान की स्थिति का जायजा लिया। जेल में उनके साथ रह रहे बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। दर्जीकुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में पानी की टंकी खराब मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व सीएचसी काजीदेवर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें