फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रेमी अनस ने किया था महिला का कत्ल

Sun, 25 Aug 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज में सरयू घाट पुलिस चौकी के बगल में किराये के मकान में रह रही महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के साथ पति बनकर रह रहे प्रेमी ने धारदार हथियार से वार करके हत्या की थी। इसके बाद दुधमुंही बच्ची लेकर भाग गया था। मौके पर मिले महिला के आधार कार्ड से जब पुलिस ने उसके पते पर संपर्क किया तो पता चला कि वह पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई थी। रविवार को पति ने प्रेमी अनस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज में सरयू घाट पुलिस चौकी के बगल में राजेश गुप्ता के मकान में प्रयागराज के पकड़ीतर अब्दालपुर खास सोरांव निवासी उमा देवी (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उमा का शव कमरे में जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। पुलिस को कमरे में आधार कार्ड मिला था। जिसमें मृतका का नाम उमा देवी तथा उसके पति का नाम रविशंकर दर्ज था। इसके चलते मकान मालिक राजेश गुप्ता के साथ ही पुलिस भी रविशंकर को ही कातिल समझ रही थी।
मगर पुलिस ने आधार कार्ड पर मिले प्रयागराज के पते पर जब संपर्क किया तो पता चला कि पति रविशंकर तो वहीं रह रहा है। रविवार को थाने पहुंचे रविशंकर और उमा की बहन पुष्पा देवी ने बताया कि उमा देवी एक साल पहले प्रयागराज में घर के पास किराये के मकान में रहने वाले फेरी वाले अनिल उर्फ अनस के साथ भाग गई थी। उसकी तलाश की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। रविशंकर ने प्रयागराज में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविशंकर ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कंधईपुर गांव निवासी बसंतलाल भारतीय की पुत्री उमा देवी से हुई थी। उसके तीन बच्चे श्रेया (12), श्रेयांस (7) तथा शशांक (4) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि रविशंकर की तहरीर पर प्रेमी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें