गोंडा। आरपीएफ ने ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच से अंग्रेजी शराब की 62 बोतल बरामद की हैं। शराब लावारिस हालत में मिली। आरपीएफ के निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि कार्रवाई लखनऊ मंडल नारकोटिक्स टास्क टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना के नेतृत्व में की गई।
टीम ने ट्रेन की सघन तलाशी ली। इस दौरान जनरल कोच में एक लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब की 62 बोतल पकड़ी गईं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 16,134 रुपये है। शराब को गोंडा स्टेशन पर उतारकर जब्त कर लिया गया है।