फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गिरने से दो लोगों की छत क्षतिग्रस्त

Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज/बेलसर/गोंडा। मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह 10 बजे वजीरगंज के बानेपुर गांव में रामकुमार के शौचालय की छत पर बिजली गिर गई। इससे छत में दरार पड़ने के साथ ही एक छेद हो गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। रामकुमार के पुत्र श्रीराम ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि परिवार के लोग सहम गए। गांव के ही पंचम पासी के भूसा रखने वाले मकान के छत पर भी बिजली गिर गई। इससे छत का प्लास्टर टूट गया। लेखपाल राम नारायण बिंद ने बताया कि नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बेलसर क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बादलपुर निवासी रामकुमार वर्मा ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बरसात अमृत साबित हो रही है। दिलीप ने बताया कि धान रोपाई के बाद दो बार सिंचाई कर चुके हैं। बरसात से धान की फसल अच्छी हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें