फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 577 दुकानों पर हुई छापेमारी, 17 के लाइसेन्स निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उर्वरकों की बिक्री में गड़बड़ी कर कालाबाजारी व ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ डीएम डॉ. नितिन बंसल की कार्रवाई लगातार जारी है। डीएम ने गड़बड़ी करने वाले चार साधन सहकारी समितियों के सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। वहीं, डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकार ने मंगलवार को 20 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही खाद की 17 दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में यूरिया की कमी दिखाकर किसानों से ओवर रेटिंग और यूरिया की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार जिला प्रशासन के निशाने पर आ चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही इसमें संलिप्त सरकारी कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि यूरिया बिक्री में गड़बड़ी करने पर बभनजोत साधन सहकारी समिति अल्लीपुर व हथियागढ़, साधन सहकारी समिति मनकापुर तथा साधन सहकारी समिति तिरखा बुजुर्ग विकासखंड छपिया के सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
इसी प्रकार गड़बड़ी के आरोप में पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जिसमें केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार अंतर्गत बिक्री केंद्र खोड़ारे के विक्रेता अनिल कुमार वर्मा, चंदापुर वजीरगंज के विक्रेता कृष्णकुमार चौहान, मनकापुर के खाद विक्रेता मिश्रा खाद भंडार तथा रूपईडीह अंतर्गत सचिव योगेश कुमार शुक्ल ग्राम पैडीबरा विकासखंड रूपईडीह एवं सुहेल ग्राम गेंन्धरिया जनपद बहराइच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जनपद में अब तक खाद की 577 दुकानों पर छापे मारे गए हैं तथा 99 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को 17 दुकानों के लाइसेंस निरस्त व 20 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 35 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। बिना पीओएस मशीन के बिक्री, ओवर रेटिंग तथा कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को परेशान करने की शिकायत पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें