फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसा तेंदुआ, दो जानवरों को बनाया निवाला

Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जंगल के किनारे स्थित गांवों में इन दिनों तेंदुओं की आमद बढ़ गई है। उदईपुर गनवरिया गांव में तीन दिन में दो बार घुसे तेंदुए ने शनिवार रात दो जानवरों को निवाला बना लिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीण तथा क्षेत्रवासी दहशत में हैं। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वन विभाग बनकटवा रेंज के उदईपुर गनवरिया गांव निवासी राम मनोहर ने बताया कि शनिवार देर रात उनके दरवाजे पर आए तेंदुए ने गौशाला में बंधे मवेशी को मार डाला। शोर होने पर तेंदुआ इसी गांव के छोटकऊ के दरवाजे पर पहुंच गया और उनके पालतू कुत्ते को शिकार बना डाला।

लोगों ने जागकर रात में हांका लगाया, तब जाकर तेेंदुआ गांव से बाहर भागा। बीती गुरुवार रात भी तेंदुआ उदईपुर गनवरिया गांव में घुसा था और जानवरों को मार डाला था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गांव में आ रहे तेंदुए के चलते लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


शाम होते ही गांव की महिलाएं तथा बच्चे घरों में कैद हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि गत वर्षों में तेंदुए ने आसपास के कई गांवों में बच्चों को निवाला बनाया था तथा कई लोगों को घायल किया था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है।

बनकटवा रेंज के रेंजर तिलक राम आर्य ने बताया कि उदईपुर गनवरिया गांव में तेंदुए द्वारा मवेशियों का शिकार करने की सूचना मिली है। यह घटना जंगल से सटे गांवों में अक्सर होती रहती है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें