फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के सभाकक्ष में घुसकर अधिवक्ताओं ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
गोंडा के सदर तहसील में तोड़ फोड़ करते अधिवक्ता। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कुछ अधिवक्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के सभाकक्ष में घुस कर कुर्सी मेज को पलट कर तोड़फोड़ की। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर तीन अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 50 अन्य वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार पुष्कर मिश्र की ओर से दर्ज कराए गए केस में आरोप है कि सोमवार को प्रतिदिन की भांति वह और नायब तहसीलदार अमित यादव व धर्मेंद्र कुमार के साथ जनता दर्शन में जन सुनवाई कर रहे थे।
इसी बीच बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी के साथ महामंत्री मनोज सिंह, अशोक कुमार व रमेश दूबे करीब 50 अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए।
मनोज सिंह, अशोक कुमार व रमेश दूबे ने मेज को पलट दिया। कुर्सियां तोड़ीं और गालीगलौज किया। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। नायब तहसीलदार अमित यादव के साथ धक्कामुक्की की गई और गाली गलौज किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी का आरोप है कि शुक्रवार को महामंत्री मनोज सिंह तहसील में पैरवी करने नायब तहसीलदार धानेपुर धर्मेंद्र कुमार के पास गए थे।
नायब धर्मेंद्र कुमार ने अधिवक्ता से बदसलूकी की और चैंबर में घुसने से मना किया था। सोमवार को जानकारी के लिए अधिवक्ता तहसील में गए तो कुछ लोगों में आक्रोश हो गया। मामले में अधिकारियों के साथ वार्ता की जा रही है। मुकदमा वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें