गोंडा। तहसीलों में ग्राम न्यायालय की स्थापना किए जाने तथा वकीलों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मिश्र व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी के अगुवाई में सैकड़ों वकीलों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया।
वकीलों ने जिला प्रशासन व गोंडा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों के प्रदर्शन के चलते घंटों तक मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लखनऊ जाने वाले लोगों को परेशानी की सामना करना। जाम में फंसे परेशान यात्रियों ने पुलिस के अधिकारियों को कानून सिखाते हुए रुट डायवर्ट करने की नसीहत दी।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि मनकापुर तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई हो जोकि ग्राम न्यायालय एक्ट के विपरीत है। यदि ग्राम न्यायालय को मुख्यालय पर वापस नहीं किया गया तो प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में महामंत्री अनुज प्रकाश, गंगा प्रकाश मिश्र,माधवराज मिश्र, जगन्नाथ शुक्ल, गणेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
वकीलों के सड़क जाम करने से रोडवेज बस समेेत सैकड़ों गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रहीं। रोडवेज बस पर सवार एक महिला ने उतरकर पुलिस अधिकारियों को रूट डायवर्ट करने की नसीहत दी।
बस सवार महिला ने गुस्सा होकर अधिवक्ता और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अधिवक्ताओं के सड़क जाम करने की सूचना पहले से थी तो रूट डायवर्जन क्यों नहीं किया। जाम में फंसी किन्नर ने वकीलों व पुलिस प्रशासन पर भड़कते हुए कहा कि अगर कोई मरीज इलाज के लिए लखनऊ जा रहा हो तो उसकी तो मौत हो जाएगी। प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर रूट डायवर्ट क्यों नहीं किया गया।