फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्म को किया लाखों का भुगतान, बीडीओ समेत सात लोग फंसे

Wed, 22 May 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखा परीक्षा में वर्ष 2021-22 में मुजेहना व बभनजोत में पकड़ी वित्तीय अनियमितता संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोंडा।
क्षेत्र पंचायत मुजेहना और बभनजोत में मजदूरों के बजाय फर्मों को लाखों का भुगतान किया गया। मामले में लेखा परीक्षा विभाग की टीम ने तत्कालीन बीडीओ समेत कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि मजदूरों के बजाय ठेकेदार व मशीनरी का जमकर इस्तेमाल हुआ है। सीडीओ को रिकवरी के लिए सीडीओ को रिपोर्ट भेजी गई है। दोनों पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में 1.01 करोड़ की गंभीर अनियमितता पकड़ी गई है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेलहरी, मतवरिया, धमेंई, देवरिया कला, पेडारन, भवानीपुर, मेधवा में छोलहक, पूरेसवसुख लोखाडिया मेन रोड से लिंक रोड पर डमी कार्य व आरसीसी पुलिया निर्माण मेमर्स सद्गुरु फर्म से काम कराया गया। जांच में पता चला कि इस कार्य को दैनिक मजदूरी के आधार पर कार्यप्रभारी के देखरेख में कराया जाना था। लेकिन ठेकेदार प्रथा से काम होना पाया गया। इसके लिए तत्कालीन बीडीओ राम सिंगार चौहान, ब्लॉक प्रमुख मीरा, कार्यप्रभारी सुधीर कुमार सिंह, लेखाकार नंद श्याम, जेई गिरजेश मणि त्रिपाठी को 82.54 लाख रुपये के लिए उत्तरदायी माना गया। राजापुर पठान गांव में उत्तर सरयू नहर, मूसापुर में पीडब्ल्यूडी रोड मोहिनी कुटई लिंक रोड पर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य में भी अनियमितता मिली। इसके लिए बीडीओ आकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख मीरा, कार्यप्रभारी सुधीर कुमार सिंह, लेखाकार नंद श्याम, जेई गिरिजेश मणि त्रिपाठी को 18.78 लाख की अनियमितता के लिए उत्तरदायी तय किया।
विज्ञापन


बभनजोत में 71.18 लाख की अनियमितता पकड़ी
वित्तीय वर्ष 2021-22 में गोसाईगंज भिरवा, लंगड़िया, टेगन्हवा, तुर्काडीहा, गला कांटा, तुलसीपुर आजाद नगर, गौराचौकी चौराहा में मसकनवा रोड सुगर केंन सेंटर, गौरा चौकी चौराहा से सादुल्लाहनगर रोड, हथियागढ़ सहित कई कामों में 71.18 लाख रुपये की अनियमितता बरती गई। इसके लिए लेखा परीक्षा की टीम ने बीडीओ विजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मधुलिका पटेल, कार्य प्रभारी राकेश कुमार, लेखाकार उमा शंकर तिवारी और जेई धीरज वर्मा को उत्तरदायी माना गया है। वसूली के लिए मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ऑडिट पूरा हुआ, कार्रवाई के लिए भेजा
क्षेत्र पंचायत मुजेहना और बभनजोत के कार्यों की ऑडिट कराई गई है। प्रथमदृष्टया अनियमितता पकड़ी गई है। प्रशासन को कार्रवाई के अनुपालन के लिए पत्र भेजा गया है।
-फारुख अहमद खां, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें