फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर किशोर की हत्या, फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। ठठिया मटेहिया गांव के रहने वाले एक दलित किशोर को पांच लोग शनिवार को उसके घर से संग बुला ले गए। इसके बाद युवक की हत्या कर शव को गांव से 300 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे फेंक दिया। मामले में कोतवाली देहात में पांच युवकों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ठठिया मटेहिया गांव के रहने वाले दलित रामदेव ने बताया कि उनकी इसी गांव के रहने वाले दिनेश, तुलसीराम, विजय प्रताप सिंह, लवकुश व सानू से रंजिश चल रही थी। पांच दिन पहले पांचों ने मिलकर उनसे और उनके परिवार के लोगों से मारपीट की थी। दलित रामदेव के मुताबिक शनिवार की दोपहर उसका बेटा विष्णु (13) घर पर था। तभी दोपहर बाद दिनेश और उसके साथी विष्णु को घर से बुला ले गए। इसके बाद पांचों ने मिलकर विष्णु की गला कसकर हत्या कर दी और शव को गांव से 300 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे फेंक दिया। देर शाम तक जब विष्णु वापस घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला, उसके गले में रस्सी कसी पाई गई।
परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में रामदेव ने कोतवाली देहात में दिनेश, तुलसीराम, विजय प्रताप सिंह, लवकुश व सानू के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया विष्णु के पिता रामदेव की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें