रुपईडीह (गोंडा)। पुरैनिया गांव के समीप शुक्रवार की रात शौच के लिए गए एक युवक का पैर फिसल गया। जिससे उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष खरगूपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के ओंकारनाथ का छोटा भाई संतराम (33) शुक्रवार की शाम को घर शौच के लिए गांव के समीप स्थित तालाब पर गया था। वहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। बताया कि परिवार वालों की सूचना पर शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।