फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है खादी एवं ग्रामोद्योग

Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव में स्टॉल का निरीक्
विज्ञापन
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव-2025-26 का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी सात जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और स्थानीय कारीगरों को सम्मानजनक आजीविका मिलती है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से इस क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग ने चयनित लाभार्थियों को चेक, सिलाई मशीन और किट वितरित की।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि जनपद में खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। सीडीओ अंकिता जैन ने स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगी विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में खादी वस्त्र, हथकरघा उत्पाद, हस्तशिल्प, मधुमक्खी पालन, अगरबत्ती, साबुन, मसाले, आचार, पापड़, जैविक उत्पाद सहित अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा सराहा गया। महोत्सव के सफल आयोजन में जिला उद्योग केंद्र और संबंधित विभागों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ हुआ। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शाम को मत्स्य विहार में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अटल जी की स्मृति में सम्मेलन आयोजित
मसकनवा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान और विधायक प्रभात वर्मा ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में काव्यपाठ हुआ और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर राकेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज पटेल, अनिल पासवान, अरुण शुक्ल, कृष्ण कुंवर सिंह, रामचंदर वर्मा, राधिका देवी, कमलेश पांडेय, जितेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें