फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दावे–आपत्तियों के अंतिम दिन तहसीलों में उमड़ी भीड़, आज से शुरू होगी जांच

Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सदर तहसील में दावा आप​त्ति देने पहुंचे लोग। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि मंगलवार को बीत गई। आखिरी दिन नाम जोड़ने, काटने और संशोधन कराने के लिए तहसीलों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। बुधवार से दावे–आपत्तियों की जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सदर, करनैलगंज, तरबगंज व अन्य तहसीलों में सुबह से ही मतदाता आपत्ति दर्ज कराते नजर आए। सदर तहसील पहुंचे इटियाथोक के नंद कुमार शुक्ल ने कहा कि गांव में गणित बिगाड़ने के लिए जानबूझकर लोगों के नाम सूची से कटवाए गए हैं। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कटरा बाजार निवासी बच्चाराम ने कहा कि वर्षों से मतदान करने के बावजूद इस बार उनका नाम सूची से हटा दिया गया। आशंका जताई कि पंचायत चुनाव में दावेदारी की संभावना को देखते हुए उनका नाम कटवाया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि प्राप्त दावे और आपत्तियों की एसडीएम स्तर पर जांच कराई जाएगी। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे और त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें