फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनैलगंज-हुजूरपुर बहराइच मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कुछ दिन पहले शासन ने करनैलगंज-हुजूरपुर बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की थी। गोंडा जिले के हिस्से में आने वाली इस मार्ग पर 12 किलोमीटर तक सड़क की गिट्टियां तक उखड़ गई हैं। 12 किलोमीटर के आगे बहराइच जिले की सीमा है, जहां से दो लेन सड़क बनी हुई है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए शासन ने स्वीकृति प्रदान की थी। मंगलवार को शासन ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन

जनपद गोंडा में करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जीओ जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह यह स्वीकृत धनराशि को शासनादेशों के अनुरूप खर्च करेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि कार्यों को तीव्र गति से कराकर निर्धारित समय में पूरा कराया जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें