फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड केबल में खराबी, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। एचटी लाइन की अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी मंगलवार की शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी। इस वजह से दो बिजली घरों की आपूर्ति 32 से घंटे से बंद रही है। 132 केवीए बिजलीघर बलरामपुर से आने वाली एचटी लाइन की अंडरग्राउंड केबल बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से निकाली गई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी पीके वर्मा ने बताया कि करीब 500 मीटर लंबी अंडरग्राउंड केबल सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे खराब हो गई। इस वजह से इटियाथोक और खरगूपुर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सकी। अंडरग्राउंड केबल 6 फीट की गहराई में डाली गई है। सोमवार की सुबह केबल की खराबी को ढूंढने में दोपहर हो गई।
देर शाम को जेसीबी से खुदाई कर केबल को बाहर किया गया। इसके बाद मरम्मत कर रात करीब 11:15 बजे किसी तरह बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। मगर 15 मिनट के बाद पुन: केबल बर्स्ट हो गई। उन्होंने बताया कि खरगूपुर इटियाथोक के संविदा कर्मियों ने मिलकर शाम को 4:00 बजे केबल को फिर से दुरुस्त किया।
विज्ञापन

उधर शाम को एचटी लाइन का तार टूटने के पास फिर से ब्रेकडाउन में चली गई। इस वजह से करीब 5:00 बजे दोनों बिजली घरों की आपूर्ति बहाल नही हों पाई। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें