फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जन्म लेंगे कन्हैया, लोगों में उल्लास

Wed, 24 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
विज्ञापन
कृष्ण का रूप धरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूरे देश में कृष्ण जन्म अष्टमी गुरुवार को मनाई जाएगी वहीं गोंडा में कृष्ण जन्म अष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। जगह-जगह कृष्ण जनम पर आधारित गीत आज से ही गूंजने लगे हैं। मठ, मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों के साथ पुलिस व पीएसी लाइन में बेहद करीने ढंग से झांकियां सजाई गई हैं।
विज्ञापन


    यहां पीएसी लाइन स्थित पोखरा यमुना नदी का जीवंत दर्शन कराती है। यहां पोखरे में कृष्ण को सूप में रखकर नदी पार करते वासुदेव, उनके ऊपर शेषनाग की छाया बेहद आकर्षक प्रतीत होती है। यमुना में गोपियों के स्नान व उनकी अठखेलियां तथा कृष्ण की बाललीला की झांकी बेहद आकर्षक है। इसी तरह पुलिस लाइन स्थित मंदिर को करीने से सजाया गया है। परिसर में टीन शेड के नीचे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम होगी।

रात 12 बजते ही हर जगह मथुरा में जनम लियो नंद घर बाजै  बधइया के गीत गूंजने लगेंगे। लोहिया धर्मशाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 74 वर्षों से कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई जाती है। सर्वराकार विपिन लोहिया ने बताया कि 1942 से यहां जन्माष्टमी की झांकी सजाई जाती है। छठवें दिन छठ मनाया जाता है जिसमें गुड़ व सोठ का प्रसाद वितरित किया जाता है। ये झांकियां कजरी तीज तक सजी रहती हैं। यहां गुरुवार को नगर के हजारों लोग बाल लीलाओं की झांकी देखने लोग एकत्र होंगे। यहां बाबा केदार नाथ, मथुरा व नंदगांव तथा अन्य देवी व देव स्थानों की झांकी सजाई गई है।
विज्ञापन


    पुरानी व नई हनुमान गढ़ी मंदिर तथा दुखहरन नाथ मंदिर को भी सजाया गया है। पुरानी हनुमान गढ़ी मंदिर मालवीय नगर में हजारों लोग रात में प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटते हैं। बड़गांव पुलिस चौकी नवीन गल्लामंडी रोड पर कृष्ण जन्म महोत्सव की आकर्षक झांकी सजाई गई है।

यहां मेंहदीपुर बाला जी सरकार के भव्य दरबार के साथ श्रीकृष्ण जी के गोवर्धन पर्वत अन्य भव्य दरबार सजाए गए हैं। यहां छह दिनों का कार्यक्रम होता है। गुरुवार को जन्मोत्सव, 28 अगस्त को भजन संध्या, 30 अगस्त को महाआरती व प्रसाद वितरण तथा 31 अगस्त को श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा नगर अन्य स्थानों व ग्रामीण इलाकों में सभी देव स्थानों को सजाया संवारा गया है। 

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विद्यालयों में झांकियां सजाई गईं जो लोगों को मंत्रमुग्ध करती दिखीं। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या पुष्पा मिश्रा व रेनू मिश्रा की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं ने कृष्ण व राधा के चित्र बनाए।

कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की अवंतिका प्रथम, नंदा द्वितीय, श्रेया तृतीय, सीनियर वर्ग में चांदनी प्रथम, मानसी द्वितीय व श्रुति तृतीय स्थान पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें राधा-कृष्ण की रासलीला ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

पंतनगर स्थित फुलवारी प्ले स्कूल में वंदना सिंह, गुंजा सिंह, कुसुम प्रिया, आराधना, पल्लवी, ज्योति,गरिमा सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्या नीता सिंह के निर्देशन में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी घटनाओं की झांकियां सजाईं। आवास विकास किड्स क्लब स्कूल में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका शिप्रा सिंह के निर्देशन में राजवीर, आकांक्षा, शिवांस, अर्पण,पलक आदि नन्हें छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण व ग्वाल की भूमिकाएं निभाकर लोगों का मन मोह लिया।

रोजवुड इंटर कालेज में प्रतिभा त्रिपाठी के निर्देशन में अंशिका यादव, गौरी आदि छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का मंचन किया। बालपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय एकेडमी बालपुरमें छात्र जया सिंह, अनुभूति पांडेय, यशराज पांडेय, साधना ने भगवान से जुड़ी घटनाओं का सजीव मंचन किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें