खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर के दयाराम पाठक मेमोरियल स्कूल पृथ्वीनाथ में आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। अतिथियों ने विभिन्न खेलों में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अंग्रेजी की सुलेख प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, प्राची द्वितीय, संजीव तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी में रोली प्रथम, रिया द्वितीय, मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कला में संगीता प्रथम, शिवांशी द्वितीय, निरांजली तृतीय स्थान पर रहीं।
मेंहदी में पल्लवी प्रथम, प्रिया कश्यप द्वितीय, रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में दयानंद सरस्वती व एपीजे अब्दुल कलाम की टीम के बीच मुकाबला हुआ। एपीजे अब्दुल कलाम की टीम ने दो अंकों से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई और सावित्री बाई फुले की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सावित्री बाई फुले की टीम ने सात अंकों से जीत दर्ज की। प्रबंधक जितेंद्र पाठक व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गणेश तिवारी, विनय तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद, सुदर्शन पांडेय, राजेश तिवारी, संतोष शुक्ल, माधुरी, पूर्णिमा, गायत्री, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।