अस्पताल मे जांच करतीं डा. नीरा जैन
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर के पहले सप्ताह में भारत सरकार की ओर से आ रही टीम को जिले में सब कुछ ठीक ठाक दिखाने के लिए प्रदेश स्तरीय एनआरएचएम के अधिकारियों की भागदौड़ तेज हो गई है। मंगलवार को इसी सिलसिले में गोंडा आईं महाप्रबंधक मातृ-स्वास्थ्य डॉ. नीरा जैन ने टीम के साथ पहले तो महिला अस्पताल का दौरा किया और इसके बाद सीएमओ सभागार में जिलेभर के एमओआईसी, सीएमओ व सीएमएस की बैठक लेते हुए उन्हें एनआरएचएम की सारी व्यवस्थाओं को अप टू डेट रखने के निर्देश दिए। व
हीं महिला अस्पताल में सितंबर में जेएसवाई की 1700 में से एक भी लाभार्थी को चेक न मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सफाई के मुद्दे पर क्वालिटी मैनेजर की जमकर क्लास ली। कामन रिव्यू मिशन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की एक टीम का दौरा नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।
इस दौरे में भारत सरकार की टीम जिले भर की सीएचसी, पीएचसी व महिला अस्पतालों में जाकर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करेगी। जिसके लिए प्रदेश स्तरीय एनआरएचएम की टीम ने अपनी तैयारियां पहले से मुकम्मल करने का अभियान तेज कर दिया है।
मंगलवार को महाप्रबंधक मातृ-स्वास्थ्य डॉ. नीरा जैन टीम के साथ दबे पांव पहले महिला अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें अस्पताल में एंट्री करते हीगंदगी का अंबार लगा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने क्वालिटी मैनेजर को बुलाकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई और चेतावनी दी कि अगर अगले दौरे में सब कुछ ठीक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं महिला अस्पताल से जननी सुरक्षा योजना की सितंबर महीने में रजिस्टर्ड 1700 लाभार्थियों में से किसी को चेक न मिलने पर उन्होंने सीएमएस डॉ. अनिल सिंह को खरी-खोटी सुनाई। वहीं सीएमओडॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने आदेश जारी कर सभी से कहा कि जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है और उन्हें जेएसवाई का चेक नहीं मिला है वे 30 सितंबर तक अस्पतालों से संपर्क कर अपना चेक प्राप्त कर लें।