फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फकीरों से लगवाए जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन फकीरों से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने भीख मांगने पहुंचे फकीरों से पहले उनका आधार कार्ड मांगा और उनसे जय श्रीराम के नारे लगवाए। भीख मांगने को अपराध बताते हुए युवक ने तीनों फकीरों से उठक-बैठक कराई और उन्हें दोबारा गांव में नहीं आने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि फकीरों से अभद्रता करने का मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर डींगुर गांव का है। वायरल वीडियो में फकीर की वेशभूषा में तीन लोग भीख मांगने पहुंचे थे। जैसे ही वह आरोपी युवक के घर पर पहुंचे उसने फकीरों के साथ अभद्रता करते हुए पहले उनसे आधार कार्ड मांगा और फिर जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।
आरोपी युवक ने तीनों से उठक-बैठक कराते हुए उन्हें दोबारा गांव में नहीं आने की हिदायत दी। आरोपी युवक ने ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फकीर वेश में जो लोग गांव गये थे, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें