फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जगदीशपुर क्रिकेट क्लब की तीन रन से रोमांचक जीत

Sun, 01 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत परसपुर कमदा के पीसीसी खेल मैदान में रविवार को क्रिकेट क्लब देवनगर व जगदीशपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जगदीशपुर की टीम ने तीन रनों से रोमांचक विजय हासिल की।
विज्ञापन

जगदीशपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। देवनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवनगर की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। जगदीशपुर की टीम ने तीन रन से मैच जीत लिया। विजयी टीम के जयवर्धने को आलराउंड प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 66 रन बनाए तथा तीन विकेट लिए।
मैच की कमेंट्री महमूदनगर के मुन्नन खान व अंपायर की भूमिका नामेराम यादव व रामकुमार गुप्ता ने निभाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सपा नेता भानु तिवारी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सलमान खान, दुर्गेश यादव, अजय प्रकाश त्रिपाठी, सहजराम, अरशद, रंजन यादव, रजनीकांत यादव, अंगद गिरि, अखिलेश कुमार गुप्ता तथा देवी प्रसाद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें