फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी

Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की ऐतिहासिक व भव्य रथयात्रा बृहस्पतिवार को पूरे धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4:30 बजे नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विग्रहों को सुसज्जित रथों पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पौराणिक सकरौरा घाट पहुंचेगी। यहां भगवान जगन्नाथ स्वामी की महाआरती, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके बाद सभी विग्रह पुनः अपने-अपने मंदिरों में विराजमान किए जाएंगे। रथयात्रा में ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें